Advertisement Carousel
Uncategorized

टपरदा में पांच दिवसीय योग शिविर सम्पन्न

रायगढ़:डॉक्टर अजय नायक ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर बुनगा विकास खंड पुसौर जिला रायगढ़ के तत्वाधान में टपरदा में पांचदिवसीय योग शिविर का अयोजन किया गया जिसमें 418 हितग्राही लाभान्वित हुए योग शिविर में अनुलोम विलोम प्राणायाम भ्रामरी प्राणायम नौकासन सूर्य नमस्कार शवासन वृक्षासन त्रिकोणासन पवन मुक्तासन मकर आसन बजरासन सूक्ष्म व्यायाम इत्यादि अभ्यास कराया गया जिसमें बच्चे एवम वृद्धजन उत्साह पूर्वक शामिल होकर योगाभ्यास किए नियमित योगासन से ना सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक रोगों में भी लाभकारी होता है हर व्यक्ति को दिन में कम से कम आधा घंटा जरूर योगासन करना चाहिए लोगों को

advertisement

रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए काढ़ा पिलाया एवम अंकुरित चना वितरण किया गया प्रतिदिन सुबह 6से 8 बजे तक योग शिक्षक दुलामनी रजक के द्वारा योगाभ्यास करवाया गया भोजकुमार मालाकार फार्मेसिस्ट के द्वारा सघन प्रचार प्रसार किया गया जागरुकता रैली का आयोजन किया गया कोटवार द्वारा मुनादी करवाया गया योग शिविर के सफल आयेजन में ग्राम प्रमुख श्री प्राणशंकर पंडा जी सरपंच श्री शौकीलाल सिदार प्रधान पाठक श्री प्रमोद पटेल श्री गणेश चौधरी मुकेश पटेल कमल किशोर श्रीमति श्रुति मेहर श्रीमती राजकुमारी भास्कर एवम श्रीमती तीजकुमारी सिदार का विशिष्ट सहयोग रहा डॉक्टर नायक ने सभी शिक्षक जनप्रतिनिधि एवम ग्रामीण का तहे दिल से साधुवाद किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING