Advertisement Carousel
Uncategorized

रेडियो धूम पर होंगे मोटिवेटर रामचन्द्र परीक्षा संबंधित सवालों का देंगे जवाब….


रायगढ़। जिले में शिक्षा क्षेत्र के बहुचर्चित नाम व संस्कार पब्लिक स्कूल के मार्गदर्शक तथा मोटिवेटर के रूप मे प्रसिद्ध हो चुके रामचन्द्र शर्मा रेडियो धूम 89.6 चैनल पर चर्चा के लिए रविवार 4 फरवरी को प्रश्नोत्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं। जहां आनेवाले माह मे होने वाली वार्षिक परीक्षा के संबंध मे रामचन्द्र शर्मा के द्वारा बच्चों को भयमुक्त करने एवं आत्म विश्वास बढ़ाने के संबंध में सुझाव दिए जाएंगें। आरजे राघव ने बताया कि फरवरी एवं मार्च माह विद्यार्थियों के लिए बहुत ही कठिन समय होता है।

इस दौरान सभी स्कूलों में, कॉलेज में वार्षिक परीक्षाएं सम्पन्न होती है। सभी को यह ज्ञात है कि परीक्षा शब्द सुनते ही बच्चों में भय एवं तनाव का वातावरण निर्मित हो जाता है। परीक्षा से संबंधित तनाव को दूर करने, परीक्षा की तैयारी कैसे करें, परीक्षा के दौरान शिक्षक एवं अभिभावक की भूमिका कैसी होनी चाहिए, परीक्षा के पूर्व किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, बच्चों में आत्मविश्वास की वृद्धि के लिए क्या उपाय किए जाने चाहिए इन सभी विषयों पर विस्तार से रेडियो धूम के प्रसिद्ध कार्यक्रम ‘‘उजाले की ओर’’ मे संस्कार पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर एवं जिले के प्रसिद्ध मोटिवेटर शिक्षाविद रामचन्द्र शर्मा के द्वारा विस्तार से चर्चा कर जवाब दिया जाएगा। यह कार्यक्रम रेडियो धूम चैनल पर रविवार 4 फरवरी को दोपहर 1 बजे से 1:30 बजे तक प्रसारित होगा जिसका पुन: प्रसारण 5 फरवरी सोमवार को दोपहर 1 से 1:30 बजे तक किया जाएगा। जो भी पालकगण, विद्यार्थी आदि इस कार्यक्रम को सुनकर लाभ उठाना चाहते हैं वे गूगल के प्ले स्टोर से रेडियो धूम 89.6 को डाउनलोड कर सुन सकते हैं। ज्ञात हो कि पूर्व में भी मोटिवेटर रामचन्द्र शर्मा के द्वारा रेडियो धूम पर प्रसारित हुए कार्यक्रम को जनता एवं पालकगण ने काफी सराहा था।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING