Advertisement Carousel
Uncategorized

नशे के खिलाफ अभियान : पुलिस ने एक माह में रिकॉर्ड 1788 लीटर अवैध शराब और 14 किलो गांजा किया जप्त, माह में ₹10,63,000 की नशा सामग्री की जप्ती….. माह जनवरी में 318 व्यक्तियों पर आबकारी और 06 एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई कार्यवाही…. साइबर सेल ने थानों की टीम के साथ संयुक्त रूप से की ताबड़तोड़ कार्यवाही…..

*रायगढ़* । वर्ष 2024 की शुरुआत रायगढ़ पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान से किया गया है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार का मानना है कि अपराधों पर अंकुश लगाने जुआ, शराब , नशीली पदार्थ के तस्करी पर कार्यवाही आवश्यक है । श्री सदानंद कुमार के मार्गदर्शन पर जिले में अवैध शराब, जुआ-सट्टा, मादक पदार्थ के तस्करी के विरूद्ध अभियान स्तर पर कार्यवाही जारी है । प्रत्येक क्राईम मीटिंग में एसएसपी श्री सदानंद कुमार द्वारा नशे के खिलाफ जागरूकता एवं कार्यवाही परस्पर जारी रखने के निर्देश सभी प्रभारियों को दिये गये

जिसके फलरूवरूप माह जनवरी 2024 में अवैध शराब पर रिकार्ड कार्यवाहियां हुई । विशेष कर साइबर सेल की टीम द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत थानों की टीम के साथ संयुक्त रूप से शराब पर ताबड़तोड़ कार्यवाही किया गया । माह जनवरी में रायगढ़ जिले के विभिन्न थानों में *317 प्रकरणों में 318 व्यक्तियों पर आबकारी एक्ट* के तहत कार्यवाही की गई है जिसमें *1788 लीटर देशी प्लेन/महुआ एवं अंग्रेजी शराब जप्त* किया गया है । जब्त शराब का मूल्य करीब 2,86,000 है ।

advertisement

अवैध शराब के खिलाफ अभियान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के मार्गदर्शन पर ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित प्रत्येक ग्राम में “भारत माता वाहिनी” की तर्ज पर महिलाओं का समूह तैयार किया जा रहा है। विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामीणों को नशे के विरुद्ध जागरूक कर अवैध शराब बनाने की सूचनाओं पर कार्यवाही कर कई अवैध शराब भट्ठियों और महुआ पाश का नष्टीकरण किया गया है ।

इसी प्रकार गांजे के अवैध परिवहन में भी रायगढ़ पुलिस अंकुश लगाने में सफल रही । माह जनवरी में मादक पदार्थ गांजा पर *05 प्रकरण बनाये गये जिसमें 06 आरोपियों से 14 किलो 800 ग्राम गांजा जप्त* किया गया है । जब्त गंजे की अनुमानित कीमत करीब 1,77,000 है । इस प्रकार माह जनवरी में नशे के विरुद्ध चलाए गए अभियान में *कुल 10 लाख 63000 हजार के अवैध शराब और गांजा जप्त* कर आरोपियों पर आबकारी एक्ट एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है । नशे के विरूद्ध रायगढ़ पुलिस का यह अभियान निरंतर जारी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING