Advertisement Carousel
Uncategorized

जिला कांग्रेस में नहीं रहा अनुशासन… कांग्रेस की महिला पार्षद को..महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष बरखा सिंह ने सभापति के कक्ष में ही जमकर धोया… देखिये एक्सक्लुसिव वीडियो….

रायगढ़-:नगर निगम में आज सभापति जयंत ठेठवार के चेम्बर में ही महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष बरखा सिंह ने कांग्रेस पार्षद संजना शर्मा को गंदी-गंदी गालियां देते हुए, जमकर बवाल किया ।इस दौरान सभापति जयंत ठेठवार,पार्षद आरिफ़ हुसैन सहित और भी कई पार्षद और कांग्रेसी कार्यकर्ता वहां मौजूद रहे।हालांकि इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने बीच-बचाव का काफ़ी प्रयास

संजना शर्मा, पार्षद

advertisement

किया।लेकिन बरखा सिंह ने वहां जमकर कोहराम मचाया।
बता दें की पूरा मामला अतरमुड़ा मांगलिक भवन के पीछे नजूल भूमि में चल रहे निर्माण कार्य से संबंधित है। दरअसल मांगलिक भवन के पीछे चल रहे अवैध निर्माण को तोड़ने के लिए आज निगम का तोड़ू दस्ता वहां पहुंचा था।पार्षद संजना शर्मा भी वहां पहुंचकर निगम कार्यवाही का विरोध कर रही थी।लेकिन एसडीएम ने नियमों का हवाला देते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त करवा दिया।जिस पर संजना शर्मा ने वहीं कुछ ही दूरी पर चल रहे एक और निर्माण कार्य को भी अवैध बताते हुए तोड़ने के लिए कहा।जिसे बताया जा रहा है की उक्त अवैध निर्माण कार्य महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष बरखा सिंह का है। बस इसी बात को लेकर बरखा सिंह गुस्से में तमतमा कर निगम पहुंची और सभापति के चेम्बर में बैठी संजना शर्मा को गाली देते हुए,उस पर बरस पड़ी ।इस घटना से आहत संजना शर्मा ने कांग्रेस से इस्तीफा देने की बात कही है।इधर सभापति जयंत ठेठवार ने भी घटना की निंदा करते हुए,इस पूरे मामले की जानकारी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं को देने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING