Advertisement Carousel
Uncategorized

मुस्लिम रीति रिवाज से धर्मांतरण की शिकायत पर पुलिस ने 3 लोगों के विरुद्ध अपराध दर्ज किया

देखिये विडियो

पत्थलगांव. 11 जनवरी.

advertisement

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले का सन्ना थाना में आज 3 आरोपियों के विरुद्ध मुस्लिम रीति रिवाज से धर्मांतरण कराने का प्रकरण दर्ज किया है.

   अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडेय ने  इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि  आठ वर्षीय नाबालिग बच्चे के परिजनों ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर बताया है कि उनके  बच्चे को मेला दिखाने के बहाने मुस्लिम रिति रिवाज से गुप्तांग काट कर धर्मांतरण करा दिया गया है.

बच्चे के परिजनों की शिकायत पर सन्ना थाना पुलिस ने IPC की धारा 295 (ए), 34 तथा 323 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.धर्मांतरण के लिए शरीर पर चोट पहुंचाने का मामला मे  सभी  3 आरोपी फरार बताऐ जा रहे हैं.

     धर्मांतरण के विरोध में आज  सन्ना के ग्रामीणों ने रैली निकाल कर प्रदर्शन भी किया . सन्ना कस्बे में तनाव की स्थिति को देखते हुए आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल मंगवा लिया गया था.

इस घटना में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर आदिवासियों के हितों की रक्षा के लिए काम करने वाला जनजातीय सुरक्षा मंच के हजारों लोगों ने घंटों तक सन्ना मे विरोध प्रदर्शन किया.

ग्रामीणों का भारी विरोध के बाद पुलिस ने मुस्लिम रीति रिवाज से धर्मांतरण करने का अपराधिक मामला दर्ज कर लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING