Advertisement Carousel
Uncategorized

आंचलिक विश्वशांति ब्रम्हयज्ञ में पहुंचे भाजपा नेता विकास केडिया

रायगढ़:आज पुसौर अंतर्गत टिनमिनी ग्राम स्थित अलेख महिमा आश्रम में चल रहे आंचलिक विश्वशांति ब्रम्हयज्ञ महिमा बाल्यलीला के अंतिम दिवस भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास केडिया ने पहुँच कर यज्ञ में अपनी आहुति दिया साथ ही उन्होंने बताया कि यह आंचलिक विश्वशांति ब्रम्हयज्ञ के आयोजन का बारहवाँ वर्ष है इस विश्वशांति ब्रम्हयज्ञ के होने से पुरे अंचल में

advertisement

एक सकरात्मक उर्जा का संचार होता है साथ ही इतने सारे लोगों का एक साथ आना और विश्व शांति के लिए आह्वान करना एक बेहतर कल की नींव आज रखी जा रही है। यज्ञ एक श्रेष्ठतम कर्म है जो हमारे जीवन आधार निर्धारित करता है, यज्ञ

से हम परमपिता परमेश्वर आराधना करते हैं। इस यज्ञ से हम विश्व शांति और वसुधैव कुटुंबकम की भावना सीखते हैं।

आगे उन्होंने परम पूज्य बीरेन्द्र बाबा जी ,परम पूज्य भगवान दास महाराज जी एवं अन्य उपस्थित संत महात्माओं का आशीर्वाद लिया ।

साथ में शशिभूषण चौधन, अंकित मिश्रा, दुखनाशन गुप्ता, विकास गुप्ता, समिति के पदाधिकारी व सदस्य एवं पुरे अंचल से आऐ हजारों भक्तों की उपस्थिति रही |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING