Advertisement Carousel
रायगढ़

जुआ रेड : संजय मार्केट में जुआ खेल रहे 06 जुआरियों को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा, जुआरियों से ₹16,800 जप्त…

रायगढ़ । आज दिनांक 27/02/2024 के दोपहर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे को मुखबिर से संजय मार्केट में कुछ व्यक्तियों के 52 पत्ती ताश से काट पत्ती नामक जुआ खेलने की सूचना मिली । थाना प्रभारी द्वारा तत्काल  उप निरीक्षक दिलीप कुमार बेहरा के हमराह स्टाफ कार्यवाही के लिए रवाना किया गया । कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा संजय मार्केट चबूतरा में जुआ खेल रहे –(1) अरुण गुप्ता पिता मामनचंद 53 साल पहाड़ मंदिर रोड सूर्या विहार रायगढ़ (2) दीपक पेशवानी पिता नारायण दास 47 साल बोईरदादर रायगढ़ (3) पंकज अग्रवाल पिता फूलचंद अग्रवाल उम्र 40 साल पहाड़ मंदिर रोड रायगढ़ (4) रमेश कुमार अग्रवाल पिता स्वर्गीय दीप चंद्र अग्रवाल 65 साल निवासी जूटमिल गेट के सामने रायगढ़ (5) निताई विश्वास पिता रामायण विश्वास उम्र 55 साल जूटमिल महरापारा रायगढ़ (6) मुरलीधर शर्मा पिता रामप्रताप शर्मा उम्र 64 साल कोतरारोड़ विकास नंबर गली नंबर 1 रायगढ़ को पकड़ा गया जिनके पास और फड से नगदी रकम 16,800 एवं 52 पत्ती ताश की जप्ती की गई है । आरोपियों पर थाना कोतवाली में जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है । जुआ रेड कार्यवाही में थाना कोतवाली के सहायक उप निरीक्षक डी.के.बेहरा, आरक्षक जगमोहन ओग्रे, संदीप मिश्रा उत्तम सारथी, विनोद शर्मा और मनोज पटनायक शामिल थे ।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING