Advertisement Carousel
Uncategorized

एनटीपीसी लारा प्लांट के पास जुआ खेलते 4 जुआरियों को पकड़ी पुसौर पुलिस….

जुआरियों से नकदी 51,440 रूपये की जप्ती, आरोपियों पर जुआ एक्ट की कार्रवाई….

advertisement

रायगढ़ । थाना प्रभारी पुसौर टीआई संतोषी ग्रेस के नेतृत्व में दिनांक 11.01.2022 को पुसौर पुलिस द्वारा मुखबीर सूचना पर एनटीपीसी लारा प्लांट के पास खंडहरनुमा मकान में मोमबत्ती की रोशनी में जुआ खेल रहे, जुआरियों को पर रेड कार्रवाई किया गया । घेराबंदी करने पहुंची पुलिस टीम को देखकर कुछ जुआडियान इधर-उधर भागने लगे । मौके पर 1- संजय कुमार प्रधान पिता साधुराम प्रधान उम्र 30 वर्ष निवासी छपोरा 2- रामनरेश राय पिता द्वारिका राय उम्र 48 वर्ष निवासी ठेगापाली 3- श्याम प्रधान पिता साधुराम उम्र 34 वर्ष छपोरा 4- द्वारिका पटेल पिता स्व0गोपीचंद पटेल उम्र 52 वर्ष निवासी ट्रांसपोर्टनगर सागीतराई जुटमिल को पुलिस टीम द्वारा पकड़ा गया । आरोपियों के फड एवं पास से *कुल 51,440 रूपये, 52 पत्ती तास*, अध जली मोमबत्ती की जप्ती की गई है । जुआ रेड कार्रवाई में टीआई संतोषी ग्रेस, प्रधान आरक्षक दिलदार कुरैशी, आरक्षक जगमोहन ओग्रे, सुरेश सिदार, चन्द्र कुमार चन्द्रा, हरिशंकर नायक शामिल थे ।

      

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING