Advertisement Carousel
Uncategorized

बिगड़ते पर्यावरण को बचाये रखने के लिये वनों की रक्षा जरूरी, जंगली जानवरों के अवैध शिकार पर भी लगे विराम- नरेश शर्मा


रायगढ़। आज विश्व अंतरराष्ट्रीय वन दिवस है और इस अवसर पर जिले के सेव फारेस्ट समिति के अध्यक्ष नरेश शर्मा ने प्रदेश वासियों को इसकी बधाई देते हुए वनों की सुरक्षा का आव्हान किया है। साथ ही साथ जंगली जानवरों के अवैध शिकार को रोकने के लिये भी अपील की है।
सेव फारेस्ट के अध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि बदलते परिवेश में वनों का सफाया हो रहा है जिसके कारण जंगली जानवरों के रहवास में दिक्कतें होनें के साथ-साथ बचे खुचे जंगलों में अवैध पेट कटाई तथा अवैध शिकार की घटनाओं पर वन विभाग कार्रवाई नही कर पा रहा है और इसके लिये सभी लोगों को पूरी जागरूकता के साथ इस पर काम करना होगा। विश्व अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर केवल एक ही दिन का कार्यक्रम आयोजित करके इसको भुलाने की बजाए पूरे साल भर बदलते पर्यावरण को देखते हुए अगर खुद कदम नही उठाये गए तो आने वाला समय बहुत ही भयानक होगा और इसके परिणाम अभी से दिखने लगे हैं।
जिले के सेव फारेस्ट के अध्यक्ष नरेश शर्मा ने बताया कि 21 मार्च को पूरे अंतरराष्ट्रीय वन दिवस मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ का रायगढ़ जिला अपनी हरियाली और वन्य क्षेत्रों के लिए काफी लोकप्रिय है। यहां अनेक प्रकार के जैविक विविधता पाई जाती है, जिसमें जंगली जानवर, पक्षियों, और वनस्पतियाँ शामिल हैं। वन्य क्षेत्रों का संरक्षण बहुत महत्वपूर्ण है ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियों को भी स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण मिल सके। वन्य क्षेत्रों की रक्षा के महत्व को समझते हुए, विश्व स्तर पर अंतरराष्ट्रीय वन दिवस मनाया जाता है, जो हर साल 21 मार्च को मनाया जाता है। जिले में वन विभाग द्वारा कागजों में इसे मना लिया गया जबकि पूरे साल भर विभाग की तरफ से जंगलों को बचाये रखने के लिये अपनी योजनाओं को जारी रखना चाहिए।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING