Advertisement Carousel
Uncategorized

महिला संबंधी अपराध में कोतवाली पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई….. महिलाओं से छेड़खानी के आरोपित दो युवकों को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर……

*27 मार्च, रायगढ़* । कल दिनांक 26/03/2024 को थाना कोतवाली में स्थानीय महिला द्वारा राजेंद्र यादव और निमेंद्र खूंटे के विरुद्ध मोहल्ले की महिलाओं से छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराया गया । महिला बताई कि 26 मार्च के रात्रि होली पर्व पर मोहल्ले की महिलाएं बजा बजाकर नाच गाना कर रहे थे उसी समय राजेंद्र यादव और निमेंद्र खूंटे जबरदस्ती महिलाओं के बीच नाचने के लिए घुस गए जिन्हें मना करने पर दोनों नहीं माने और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार, छेड़खानी कर हाथापाई पर उतारू हो गए । रिपोर्टकर्ता के लिखित आवेदन पर आरोपित- राजेंद्र यादव (उम्र 21 साल) तथा निमेन्द्र खूंटे (उम्र 28 साल) के विरूद्ध मारपीट, छेड़खानी की सुसंगत धाराओं के तहत अपराध क्रमांक 188/2024 कायम कर तत्काल कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल के निर्देशन पर आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी की तत्काल कार्यवाही में महिला प्रधान आरक्षक अरूणा चौरसिया और हमराह स्टाफ आरक्षक जगमोहन ओग्रे, बनारसी सिदार और मनोज पटनायक की विशेष भूमिका रही है ।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING