Advertisement Carousel
Uncategorized

वरिष्ठ पत्रकार गणेश अग्रवाल भाजपा में शामिल

रायगढ़। शहर के वरिष्ठ पत्रकार गणेश अग्रवाल ने आज भाजपा की विधिवत सदस्यता ले ली है । भाजपा के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में रायगढ़ विधायक एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वरिष्ठ पत्रकार गणेश अग्रवाल को भाजपा की सदस्यता दिलाई है। गणेश अग्रवाल संघ परिवार से जुड़े स्वर्गीय पिता जगदीश अग्रवाल के बेटे है। पिछले दो दशकों से पत्रकारिता में ख्याति अर्जित की है राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक अखबारों में लेखन से जुड़े रहे। राजनैतिक समीक्षक रहे गणेश अग्रवाल पिछले तीन सालो से भाजपा के लिए लेखन का कार्य कर रहे है। प्रधान मंत्री मोदी की रीति नीति से प्रभावित होकर उन्होंने आज स्थानीय विधायक मंत्री ओपी चौधरी के नेतृत्व में विधिवत भाजपा प्रवेश ले लिया हैं । इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने गणेश अग्रवाल के भाजपा प्रवेश का स्वागत करते हुए कहा कि वरिष्ठ पत्रकार गणेश अग्रवाल के भाजपा प्रवेश से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING