Advertisement Carousel
Uncategorized

अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा के तत्वाधान में 82 मरीजों को मिला निःशुल्क नेत्र जांच का लाभ

रायगढ़:-अघोरेश्वर भगवान राम प्राथमिक उपचार केंद्र के अन्तर्गत अघोरेश्वर भगवान राम नेत्र चिकित्सा केन्द्र बनोरा में आयोजित नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में 82 मरीजों के नेत्र की जाँच डां. आर. के. अग्रवाल द्वारा की गई। ट्रस्ट प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 25 मरीजों को निशुल्क चश्मा वितरण किया गया और 38 मरीज़ों का चश्मा बनने हेतु भेजा गया है जिन्हेbअगले नेत्र शिविर में वितरित किया जाएगा । 33 मरीजों को नेत्र सम्बन्धित ड्राप दिया गया । जांच के दौरान 8 मरीज मोतियाबिंद के मिले जिन्हें चिकित्सको द्वारा उचित परामर्श दिया गया । अघोरेश्वर भगवान राम नेत्र चिकित्सा केन्द्र बनोरा के तत्वाधान में अगला नेत्र शिविर 28 अप्रैल 2024 दिन-रविवार को आयोजित होगा। शिविर के दौरान ये मरीज बनोरा, महापल्ली, बेलेरिया, खैरपाली,डूमरपाली, जामगांव, कोलईबहाल,पंडरीपानी, शकरबोगा,बेलेरिया, भोजपल्ली, पतरापाली, देहरीडीपा ,चंद्रपुर, बेहरापाली, रायगढ़ ,भोजपल्ली, पुरथ,हमीरपुर ,कोयलांगा, रेमाता, गोपालपुर ,भद्रापाली, तारकेला, ढुलूंडा,एकताल, लोहाखेन, गांवो से आए थे

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING