Advertisement Carousel
Uncategorized

अंडर 16 क्रिकेट में बड़ी सफलता एलिट ग्रुप के लिए 6 खिलाड़ी हुए चयनित दैविक, अंकित, अंशुल, निखिल, विवेक टीम में


रायगढ़। जिला क्रिकेट संघ के अथक प्रयास से एलिट ग्रुप में बनने वाली टीम प्लेट कम्बाइंड टीम में जिले के 6 खिलाडिय़ों का चयन किया गया है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि बीसीसीआई के निर्देश पर सीएससीएस के आदेश से पिछले माह अंडर 16 क्रिकेट में प्लेट ग्रुप का टूर्नामेंट कराया गया था। जिसमें रायगढ़ जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में विजय प्राप्त की थी। इस शानदार प्रदर्शन के कारण जिले से 6 खिलाडिय़ों का चयन पहले चरण के एलिट ग्रुप के लिए किया गया है। इन खिलाडिय़ों में अंकित बंजारे,

अंकित मिश्रा, दैविक महामिया, निखिल पटेल, अंशुल सिंह व विवेक दुबे शामिल है। रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि इसमें से निखिल पटेल, अंशुल सिंह, विवेक दुबे अपने हरफनमौला प्रदर्शन तथा अंकित बंजारे व दैविक महामिया शानदार

advertisement

बल्लेबाजी, अंकित मिश्रा शानदार गेंदबाजी के कारण चयनित हुए हैं। एलिट ग्रुप के मैच भिलाई व रायपुर में खेले जाएंगे। इन खिलाडिय़ों के चयन पर अध्यक्ष संतोष पाण्डेय सचिव रामचन्द्र शर्मा, किशोर पटनायक, पंकज बोहिदार, संतोष मिश्रा, महेश्वर

मिश्रा, जफर उल्लाह सिद्धीकी, वरिष्ठ अम्पायर विशाल सिंघानिया, महेश वर्मा, जिला स्तरीय अम्पायर महेश दधीचि, चंद्रेश यादव, मलय आईच, आदित्य शर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष

शर्मा, महेन्द्र साव, राजा गोरख, अभिषेक गुप्ता, शानू भयानी, हिमांशु चावड़ा आदि ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए आने वाले मैचों हेतु शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING