Advertisement Carousel
Uncategorized

जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न 64.57 प्रतिशत हुआ मतदान, 28 हजार 870 मतदाताओं ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग


रायगढ़, / छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा रायगढ़ जिले में जिला पंचायत सदस्य, सरपंच और पंच के निर्वाचन के लिए आज प्रात: 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। मतदान के लिए जिले में 99 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। जिसमें कुल 64.57 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें 14 हजार 745 पुरुष और 14 हजार 125 महिलाओं सहित कुल 28 हजार 870 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें रायगढ़ में 74.99 प्रतिशत, बरमकेला में 89.05, सारंगढ़ में 78.54, खरसिया में 82.27, तमनार में 84.04, लैलूंगा में 89.92 तथा धरमजयगढ़ में 59.48 प्रतिशत मतदान हुआ।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING