Advertisement Carousel
Uncategorized

व्यापार है समाज को समृद्ध बनाने का एक कारक…सुशील रामदास


रायगढ़ / छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील रामदास अग्रवाल और नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी बजरंग अग्रवाल (लेन्ध्रा) ने नटवर स्कूल के पास शुरू हुए पिज्जा डेनो रेस्टोरेन्ट का शुभारम्भ किया। यह रेस्टोरेन्ट पूर्व संचालित दुर्गा लॉज में शुरू किया गया। इस अवसर पर नगर के गणमान्य व्यापारी बंधु उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित

द्वय अतिथियों द्वारा दुकान का फीता काटने के उपरान्त मंगल मूर्ति भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर उक्त दुकान का शुभारम्भ किया गया। सुशील रामदास ने कहा कि व्यापारी समाज को सेवा देने का कार्य करता है। जो कि एक सराहनीय पहल है। इससे समाज की आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ – साथ, समाज के आर्थिक गतिविधियों को भी बल मिलता है और इसी माध्यम से समाज भी समृद्ध होता है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING