Advertisement Carousel
Uncategorized

मोदी जी ने कभी चाय बेची थी इसलिए चाय निःशुल्क बांट रहा लाला चाय वाला

रायगढ़ :-राधेश्याम राठिया की बड़ी जीत के साथ साथ मोदी जी के तीसरी बार प्रधान प्रधान मंत्री बनने की खुशी में आज स्टेशन चौक के समीप लाला चाय वाले के द्वारा निःशुल्क चाय नाश्ता का वितरण किया जा रहा है। लाला चाय वाले कहते है कि मोदी जी ने भी प्रधान मंत्री बनने के पहले चाय बेची थी और अब गरीब का बेटा तीसरी बार प्रधान मंत्री बन रहा है इस खुशी में उन्होंने आज निः शुल्क चाय नाश्ते के वितरण का निर्णय लिया है। रायगढ़ के सांसद बहुत वोटो से जीते है लाला चाय की दुकान राजनैतिक चर्चाओं का अड्डा माना जाता है यहां सभी राजनैतिक दल से जुड़े नेता कार्यकर्ता मीडिया अधिकारी

advertisement

कर्मचारी रोजाना सुबह शाम आते है और राजनैतिक विषयों पर खुलकर चर्चा होती है। लाला को आज पैसे देने पर वे आज ग्राहकों को बोल रहे है कि आज फ्री है क्योंकि मोदी जी फिर से प्रधान मंत्री बन रहे है यह बोलते हुए लाला के चेहरे में खुशी झलक रही है। मोदी जी के तीसरी बार प्रधान मंत्री बनने की संभावना के सवाल पर लाला कहते है कि सभी लोग बोल रहे है कि वे ही प्रधान मंत्री बनेंगे इसलिए मैंने मान लिया मैं टीवी नही देखता मोबाइल नही देखता लेकिन मोदी जी से प्यार करता हूं। भाजपा की सीट कम आने के सवाल पर लाला कहते है कि मोदी जी का स्थान दिल में कम नही हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING