Advertisement Carousel
Uncategorized

श्री नवीन जिंदल जी के तीसरी बार सांसद बनने पर जेपीएल परिवार एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त

तमनार -जिंदल पावर लिमिटेड तमनार में जेएसपी समूह के चेयरमैन श्रीयुत श्री नवीन जिंदल जी के तीसरी बार सासंद बनने पर जेपीएल परिवार एवं समस्त क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है। इस अवसर पर संस्थान में कार्यरत कर्मचारियों, उनके परिजन एवं समस्त क्षेत्रवासियों ने श्री नवीन जी के कुरुक्षेत्र से संसद विजयी घोषित होने पर मिठाई बांटकर एवं एक दूसरे को बधाइयाँ देकर अपने खुशी को इजहार किया है। इस दौरान सभी ने अपने खुशी और उल्लास को आतिशबाजी और ढोल नगाड़े बजाकर किया है।

advertisement


विजयश्री के इस शुभ अवसर पर श्री संदीप सांगवान ने श्री नवीन जिंदल जी को शुभकामनाएॅ एवं बधाईयाँ प्रेषित करते कहा कि कठोर परिश्रम व संघर्ष के बाद यह विजयश्री मिली है। मतों के गिनती के दौरान बहुत उतार चढ़ाव चलता रहा और अंततः श्री नवीन जी को विजयश्री प्राप्त हुआ। सबका साथ सबका विकास में विश्वास करने वाले श्री नवीन जी ने सांसद बनने के पर समस्त कर्मचारियों उनके परिजनों व क्षेत्रवासियों को उनके द्वारा किये सहयोग एवं सानिध्य के लिए आभार व्यक्त किये हैं।


वहीं जेपीएल तमनार के कार्यपालक निदेशक श्री छविनाथ सिंह जी ने श्री नवीन जिंदल जी के सांसद निर्वाचित हाने पर श्री नवीन जिंदल जी को शुभकामनाएॅ एवं बधाईयाँ प्रेषित करते हुए कहा कि- यह अत्यंत गर्व की बात है जेएसपी के चेयरमैन प्रेरणास्त्रोत श्री नवीन जी तीसरी बार कुरुक्षेत्र से सांसद बने हैं। विराट प्रतिभा के धनी श्री नवीन जी के सांसद बनने से आम जनमानस एवं क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा। लोग समृद्धशाली बनेगें। इस अवसर पर जिंदल चिल्ड्रन होम तमनार में कार्यक्रम आयोजित कर श्री नवीन जिंदल जी के सासंद बनने पर बच्चों द्वारा हर्ष व उल्लास व्यक्त करते हुए श्री नवीन जीे को शुभकामनाएॅ एवं बधाईयाँ प्रेषित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING