Advertisement Carousel
Uncategorized

भीषण गर्मी के मद्देनजर गणेश अग्रवाल गेरवानी वाले राहगीरों को पिला रहे निःशुल्क शीतल पेय

रायगढ़ :- सेठ दानवीर किरोड़ीमल की नगरी में दान की परंपरा को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए गणेश अग्रवाल गेरवानी वाले प्रतिदिन राहगीरों को
ठंडा शीतल पेय पिछले डेढ़ माह से पिला रहे है। प्रतिदिन सुबह 9 से 4 बजे तक वे ढिमरापुर चौक से जिंदल रोड उनके प्रतिष्ठान के सामने आने जाने वाले राहगीरों को ठंडा रूह आफजा छाछ आम पानी पिला रहे। गणेश अग्रवाल गेरवानी वाले ने जानकारी देते हुए बताया भीषण गर्मी को देखते हुए उनके मन में यह अचानक ख्याल आया और उन्होंने तत्काल यह निर्णय लेते हुए आने जाने वालों को निः शुल्क शीतल पेय पिलाने का काम शुरू कर दिया । इस कार्य से उन्हे आत्मिक संतुष्टि का अनुभव हुआ। गीता ज्ञान को जीवन का सार मानने वाले गणेश अग्रवाल का मानना है पीड़ित मानव की सेवा सबसे बड़ा धर्म है। जिसका वे निर्हवन करने का प्रयास कर रहे है। भीषण गर्मी के मद्देनजर गणेश अग्रवाल गेरवानी वाले इस कार्य के जरिए एक अनुकरणीय मिशाल पेश कर रहे है। सेवा के लिए धनाढ्य होना आवश्यक नही बल्कि जज्बा होना आवश्यक है। यह गणेश अग्रवाल ने साबित कर दिया।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING