Advertisement Carousel
Uncategorized

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी की अनोखी बधाई को सोशल मंच पर बहत्तर हजार लोगो ने देखा

रायगढ़:- वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी द्वारा
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर बधाई देते हेतु सादगी से थाली में खाने खाते हुए वायरल किए गए अनोखे वीडियो को सोशल मंच में अब तक बहत्तर हजार लोग देख चुके है। इस विडियो में वित्त मंत्री ओपी चौधरी सादगी से खाना खाते हुए यह संदेश देना चाहते है कि अन्न का सम्मान सभी का दायित्व है। राजनीति के सेलिब्रिटी ओपी प्रदेश के युवाओं के मध्य सबसे अधिक लोकप्रिय नेता माने जाते है। सोशल मंच में उनके फैंस फालोइंग्स लाखो में है। प्रदेश की जनता उन्हे यूथ आइकॉन मानती है। विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर प्रदेश वासियों को बधाई देते हुए ओपी ने सोशल मंच में विचारो को साझा करते हुए कहा सुरक्षित आहार ही स्वस्थ जीवन का आधार है। शरीर निर्माण में भोजन की अहम भुमिका है। यह भोजन प्रकृति के जरिए हासिल होता है। भोजन के सम्मान करने की अपील करते हुए ओपी चौधरी ने कहा भोजन को बर्बाद होने से बचाना सभी का अहम दायित्व है। विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर भोजन देने वाले अन्नदाता किसानों को नमन करते हुए मंत्री श्री चौधरी ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनायें भी प्रेषित की है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING