Advertisement Carousel
Uncategorized

नशीली इंजेक्शन की बिक्री करने वाला युवक गिरफ्तार, 8 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद

रायगढ़ । एसपी श्री दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन पर नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसने की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में चक्रधरनगर पुलिस ने पंजरी प्लांट मरीन ड्राइव क्षेत्र में नदी किनारे लुक-छिपकर नशीली इंजेक्शन की बिक्री करने वाले इंदिरा नगर निवासी धीरज बरेठ को गिरफ्तार किया है। पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध युवक को पकड़ा गया, जिसकी तलाशी में उसके जेब से आठ नग पेंटाजोसिन इंजेक्शन (₹232) बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उड़ीसा के बृजराजनगर निवासी किशन अग्रवाल और रायगढ़ इंदिरा नगर के चंद्रकांत निषाद उर्फ बाबू से 100-100 रुपये में इंजेक्शन खरीदकर नशा करने वालों को 150 से 200 रुपये में बेचता था। पुलिस ने आरोपी के पास से पहले ही बिके दो इंजेक्शन की रकम 300 रुपये भी जब्त की है। गिरफ्तार आरोपी धीरज बरेठ पिता कन्हैया बरेठ, उम्र 19 वर्ष, निवासी भोला गली इंदिरा नगर थाना सिटी कोतवाली, के खिलाफ थाना चक्रधरनगर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 22, 29 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक कार्रवाई की गई है। कार्रवाई में उप निरीक्षक गेंदलाल साहू, सहायक उप निरीक्षक नंद कुमार सारथी, प्रधान आरक्षक श्यामदेव साहू, आरक्षक अभय नारायण यादव, चन्द्रकुमार बंजारे और मिनकेतन पटेल शामिल थे ।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING