Advertisement Carousel
Uncategorized

घर घुसकर महिला से छेड़खानी, आरोपी युवक गया जेल, जूटमिल क्षेत्र की घटना….

*रायगढ़* । जूटमिल पुलिस ने घर घुसकर महिला से छेड़खानी करने वाले आरोपी युवक- शिव दास महंत पिता नरसिंह दास महंत उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 34 थाना जूटमिल जिला रायगढ़ को आज जूटमिल इलाके से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी के विरुद्ध 22 जून को थाना जूटमिल क्षेत्र की स्थानीय महिला रिपोर्ट दर्ज कराई कि कुछ दिनों पहले आरोपी शिव दास महंत और उसके साथी परिवार की महिला से झगड़ा विवाद कर रहे थे जिसे इसका देवर और ये बीच- बचाव किये । तब शिव महंत और उसके साथी गाली गलौच कर झगड़ा मारपीट किये, झगड़ा, मारपीट की रिपोर्ट थाना जूटमिल में किए थे । उसी रात (19 जून) को शिव दास महंत देर रात घर घुसकर सोए अवस्था में गंदी नियत से छेड़खानी किया, उठकर देखी तो शिव दास महंत था । शिव दास महंत छेड़खानी वाली बात किसी को बताई तो अंजाम भुगतना पड़ेगा कहकर धमकी दिया था, लोकलाज के भय से रिपोर्ट नहीं की थी । पीड़िता महिला द्वारा थाना जूटमिल में आरोपी शिव दास महंत पर घर घुसकर छेड़खानी और धमकी देने संबंधी घटना की रिपोर्ट पर धारा 456, 354, 506 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की पतासाजी किया गया । आरोपी शिव दास महंत गिरफ्तारी को लेकर फरार था जिसे आज मुखबीर सूचना पर थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक रामकिंकर यादव एवं हमराह स्टाफ द्वारा ग्राम सराईभद्रर के पास गिरफ्तार किया गया जिसे न्यायिक रिमांड पर जेएमएफसी कोर्ट रायगढ़ में पेश करने पर आरोपी के कृत्य पर माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी का जेल वारंट जारी किया गया जिसके पालन में जूटमिल पुलिस द्वारा आरोपी को जेल दाखिल किया गया है ।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING