Advertisement Carousel
Uncategorized

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अदाणी पॉवर लिमिटेड, रायगढ़ के दो ब्लॉक में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

रायगढ़,: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 21 जून को अदाणी पॉवर लिमिटेड के ग्राम बड़े भंडार और मिलुपारा में योग दिवस मनाया गया, जिसमें दोनों ब्लॉक के कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा योग अभ्यास, सूर्य नमस्कार, ज़ुम्बा डांस और मेडिटेशन किया गया। इसके साथ ही ग्राम बड़े भंडार के स्वामी आत्मानंद हिन्दी मीडियम उत्कृष्ट उच्च माध्यमिक विद्यालय में भी योग दिवस के उपलक्ष्य में कई आयोजन किये गये, जिसमें ग्राम बुनगा, सुपा, अमलीभौना और कठली के 140 से अधिक लोगों ने योग अभ्यास किया। यहाँ योग अभ्यास के अलावा पोस्टर और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें, स्कूली छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। साथ ही ग्राम मिलुपारा के आदर्श ग्राम्य भारती विद्यालय में भी 75 लोगों ने योग अभ्यास में हिस्सा लिया

advertisement

इस अवसर पर ग्राम बड़े भंडार के सरपंच प्रतिनिधि श्री दीनबंधु सिदार ने योग पर अपने विचार रखते हुए कहा कि योग से हमे असीमित ऊर्जा मिलती है, साथ ही हमारा तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं, इसलिए हम सभी को योग को अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए अदाणी फाउंडेशन के शिक्षा कार्यक्रम, उत्थान प्रोजेक्ट से जुड़े समस्त उत्थान सहायक, प्राचार्य श्री एस एन सिदार के साथ ही पंचायत प्रतिनिधि, उपसरपंच श्री यशवंत प्रधान भी मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए श्री परमेश्वर गुप्ता, सोमप्रभा गोस्वामी और निलेश महाना का भी आभार प्रकट किया गया।

यह कार्यक्रम योग के लिए जागरूकता फ़ैलाने और योग से होने वाले फायदों के बारे में लोगों को अवगत कराने के लिए आयोजित किया गया था। समाज के हर वर्ग को योग से जोड़ने और उसे अपनाने के लिए प्रेरित करने के लिए ही हर साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। बता दें कि अदाणी समूह शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका विकास और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय कार्य कर रहा है, जिससे क्षेत्र में औद्योगिक और संरचनात्मक ढांचागत स्थिरता को बढ़ाने में मदद मिलने के साथ-साथ समाज में भी विभिन्न स्तरों पर लोगों को सकारात्मक रूप से प्रभावित होने का अवसर मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING