Advertisement Carousel
Uncategorized

रायगढ़ श्याम मंडल में नई कार्यकारिणी का 13 अगस्त को चुनाव….वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष बेरीवाल और सुशील मित्तल चुनाव अधिकारी नियुक्त

advertisement

रायगढ़ 22 जुलाई : नगर की धार्मिक संस्था एवं श्री श्याम मंदिर रायगढ़ को संचालित करने वाली समिति श्री श्याम मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन 13 अगस्त 2024 को निर्वाचन प्रक्रिया के द्वारा किया जावेगा। वर्ष 2024-25 की प्रबंधकारिणी की गठन संबंधी कार्यवाही हेतु वर्तमान कार्यकारिणी द्वारा सहायक पंजीयक, फर्म एवं संस्थाएं,बिलासपुर के दिशा निर्देशानुसार निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति विगत दिवस कार्यकारिणी समिति की बैठक में की गई। जिसमें मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता श्री सुभाष बेरीवाल जी एवं सहायक चुनाव अधिकारी सामाजिक कार्यकर्ता एवं अग्रोहाधाम के वर्तमान अध्यक्ष श्री सुशील मित्तल जी को कार्यकारिणी ने अधिकृत किया है।

मुख्य चुनाव अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि श्याम मंडल रायगढ़ के नियमों की तहत चुनाव होंगे जिसकी अधिसूचना,निर्वाचन नियमावली एवं सदस्य/मतदाता की सूची 19 जुलाई 2024 को जारी कर निर्वाचन कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा की गई है एवं सभी सदस्यों को सोशल मीडिया व्हाट्सएप के माध्यम एवं सूचना रजिस्टर के माध्यम से भी अधिसूचना/कार्यक्रम का पत्र प्रेषित कर जानकारी दी गई है। उपरोक्त पत्र में संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया का उल्लेख है । निर्वाचन अधिकारी द्वय ने बताया कि किसी भी सदस्य को कोई आपत्ति हो तो प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से 12:00 बजे के मध्य श्री श्याम मंदिर, संजय काम्पलेक्स,रायगढ़ के प्रथम तल पर स्थित निर्वाचन कार्यालय (श्री श्याम मंडल, रायगढ़) में अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। सहायक चुनाव अधिकारी सुशील मित्तल ने सभी सदस्यों से आग्रह किया है कि वर्ष 2024-25 की नई कार्यकारिणी के निर्वाचन के लिए अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING