Advertisement Carousel
Uncategorized

निकली भव्य तिरंगा यात्रा, शामिल हुए कई संगठन जयहिंद का जयकारा लगाया हजारों ने


रायगढ़। देशभक्ति की अलख जगाने के लिए तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। यह यात्रा स्थानीय नटवर हाईस्कूल से निकलकर नटवर हाईस्कूल में ही समाप्त हुई। आयोजन समिति के सदस्य विजय शर्मा मार्बल, राजेश शर्मा भवानी मेडिकल, श्रीमती रश्मि शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक रामचन्द्र शर्मा के नेतृत्व में युवा पीढ़ी को आजादी का महत्व बताने के लिए 100 मीटर लंबे तिरंगे के साथ हजारों लोगों ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यह तिरंगा यात्रा स्थानीय नटवर हाईस्कूल से निकलकर सत्तीगुड़ी चौक होते हुए

कोतवाली के सामने से सुभाष चौक, मंदिर चौक, गोपी टॉकिज चौक, रामनिवास टॉकिज चौक, गांधी पुतला चौक, स्टेशन चौक होते हुए नटवर हाईस्कूल मैदान में समाप्त हुई। इस भव्य शोभयात्रा में संस्कार पब्लिक स्कूल, विप्र फाउंडेशन, दिव्य शक्ति संस्था, लायन्स क्लब प्राईड, लायन्स क्लब स्टील सिटी, आयुष शिक्षण समिति, ब्राह्मण सेवा समिति, विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ, ब्राह्मण सेवा समिति महिला प्रकोष्ठ, आमजन के काफी संख्या में लोग शामिल हुए। यात्रा का विशेष आकर्षण 100 मीटर लंबा तिरंगा झंडा रहा।

advertisement


चौक-चौराहे में देशभक्ति गीत व नृत्य
इस तिरंगा यात्रा के दौरान विभिन्न चौक-चौराहों पर संस्कार पब्लिक स्कूल के बच्चों के द्वारा देशभक्ति गीत पर शानदार नृत्य एवं योगा प्रस्तुत किया गया। इस यात्रा में स्काउट गाईड के बच्चे एवं पदाधिकारी भी शामिल रहे। अनेक समाज सेवी संस्थाओं ने विभिन्न जगहों पर जलपान, मिठाई, चॉकलेट आदि का वितरण कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING