Advertisement Carousel
Uncategorized

भाजपा नेता विकास केडिया पहुंचे छिछोरे उमरिया गाँव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हो क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना की


रायगढ | पुसौर के ग्राम छिछोर उमरिया में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में भाजपा नेता विकास केडिया पहुंचे साथ ही उन्होंने वहाँ श्रीमद्भागवत कथा में पूजा अर्चना कर क्षेत्र वासीयों के लिए सुख समृद्धि कि कामना की ,साथ उन्होंने ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होने से गाँव व गाँव के आस पास के क्षेत्रों मे भी एक भक्तिमय वातावरण बन जाता है, श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होने से गाँव के लोग एवं दूसरे गाँवों से भी लोग कथा सुनने आयोजन स्थल पहुंचते है जिससे गाँव में भक्तिमय वातावरण के साथ आपसी भाईचारा का वातावरण बनता है |
आयोजन स्थल के बाद में भाजपा नेता विकास केडिया पुसौर मंडल के भाजयुमो उपाध्यक्ष दुखनाशन गुप्ता के घर पहुंचे जहां उन्होंने पुराने व नये कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात कर उनका हाल जाना और गाँव व आस पास के क्षेत्र के विषय में चर्चा की उसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ वहाँ नव निर्मित जगन्नाथ मंदिर पहूँच ,जगन्नाथ प्रभु का आशीर्वाद लिया और क्षेत्र के विकास की कामना की |
 साथ में भाजपा अजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शशिभूषण चौहान, भाजयुमो जिला मिडिया प्रभारी अंकित मिश्रा, भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष अंकुर गोरख,भाजयुमो मंडल महामंत्री अविनाश गुप्ता ,भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष दुखनाशन गुप्ता और रुपेश पंडा , भाजयुमो मंडल मीडिया प्रभारी रोहन साव भाजपा मंडल उपाध्यक्ष शिशुपाल भोय, वरिष्ट भाजपा कार्यकर्ता सुभाष गुप्ता,युवा नेता कौशल प्रधान, सुनील गुप्ता ,संजय बरेठ, दीपक गुप्ता, प्रकाश बानी,जतिन कलाईत पडीगॉव,आकाश माझी,करन सिंग देवना, अक्षय कलाईत,जैन कलाईत सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामवासियों कि उपस्थिति रहीं |

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING