Advertisement Carousel
Uncategorized

कोतवाली पुलिस ने मारपीट में शामिल 09 आरोपियों पर प्रतिबंधक कार्रवाई कर भेजा जेल….

14 अगस्त रायगढ़ । कल दिनांक 13.08.2024 की रात्रि कोतरारोड शीतला मंदिर के सामने जन्मदिन मनाया जाने के बाद उत्पात मचाने की घटना सामने आयी है जिस में आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 487/2024 धारा 296, 351(2), 115(2), 190, 191(2), 191(3), 324(4), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने घटना में शामिल रहे 09 आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 170 बीएनएसएस के तहत शांति भंग की संभावना में पाबंद किया। अनावेदकों में रवि यादव, प्रतीश ठाकुर उर्फ पप्पू, दीपक यादव, जितेश यादव, मो. आसिफ, सूरज महंत, किशन यादव, मनीष यादव और मोनू यादव शामिल हैं । आरोपियों को गिरफ्तार कर शांति भंग की आशंका में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की, जिससे इलाके में किसी भी तरह की अव्यवस्था को रोका जा सके । खुलेआम गुंडागर्दी, मारपीट करने वालों से आगे भी पुलिस सख्ती से कार्यवाही करेगी ।

advertisement
    *इन अनावेदकगण पर की गई प्रतिबंधक कार्रवाई* - 

  (1) रवि यादव पिता मनोहर लाल यादव उम्र 29 वर्ष निवासी राजीव नगर रायगढ़ (2) प्रतीश ठाकुर उर्फ पप्पू पिता रवि सिंह ठाकुर उम्र 29 वर्ष निवासी राजीव नगर रायगढ़ (3)  दीपक यादव पिता रेशम लाल यादव उम्र 24 वर्ष निवासी रामभांठा संजय नगर रायगढ़ (4)  जितेश यादव पिता  संतोष यादव उम्र 27 वर्ष निवासी रेलवे बंगलापारा रायगढ़ (5)  मो.  आसिफ पिता मो.  मकसूद शेख उम्र 18 वर्ष 06 माह निवासी राजीव नगर गली नं.  03 रायगढ़ (6)  सूरज महंत पिता राजकुमार महंत उम्र 30 वर्ष निवासी रेलवे बंगलापारा रायगढ़ (7) किशन यादव पिता मोहन यादव उम्र 22 साल निवासी राजीव नगर रायगढ़ (8) मनीष यादव पिता सुरेश यादव उम्र 20 साल निवासी शंकर नगर रायगढ़ (9) मोनू यादव पिता दाऊ राम यादव उम्र 35 वर्ष शंकर नगर धनागरडीपा रायगढ़ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING