Advertisement Carousel
Uncategorized

सराईभद्दर में तलवारनुमा हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, जूटमिल पुलिस ने की आर्म्स एक्ट की कार्रवाई

रायगढ़* । कल दिनांक 09.10.2024 को जूटमिल पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर सराईभद्दर निवासी तोषराम साहू पिता सुरित राम साहू, उम्र 32 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। आरोपी सराईभद्दर इलाके में तलवारनुमा हथियार लेकर लोगों को डराते-धमकाते हुए पाया गया।
उप निरीक्षक गिरधारी साव के नेतृत्व में पेट्रोलिंग पार्टी ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को मौके पर ही पकड़ा और उसके

कब्जे से एक नग लोहे का तलवारनुमा हथियार जप्त किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना जूटमिल में धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने में पुलिस की मुस्तैदी दिखाई दी, त्यौहार को देखते हुए पुलिस ने क्षेत्र में पेट्रालिंग बढ़ा दी है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING