Advertisement Carousel
Uncategorized

कोयलंगा नाला पुलिया निर्माण के लिए ओपी चौधरी ने दी 2 करोड़ 89 लाख की वित्तीय स्वीकृति

रायगढ़:- रायगढ़ जिले के कोयलंगा नाला में पुलिया निर्माण के लिए वित्त मंत्री रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने 2 करोड़ 89 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। स्थानीय आवागमन को गति देने एवम सुधार की दिशा में यह कदम कारगर साबित होगा।

advertisement

उल्लेखनीय है कि रायगढ़ के विधायक और वित्त मंत्री ओपी चौधरी बेहतर यातायात सुविधाओं और विकास कार्यों के लिए लगातार प्रयासरत है।

कोयलंगा नाला में पुलिया निर्माण से रायगढ़ और उड़ीसा के मध्य ना केवल दूरी कम होगी। अपितु आवागमन की सुविधा में वृद्धि होगी । समय की बचत के साथ साथ क्षेत्रीय यातायात और आर्थिक गतिविधियों के लिए यह कदम लाभकारी साबित होगा। क्षेत्रीय व्यापार और उद्योगों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING