Advertisement Carousel
Uncategorized

चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार.

पत्थलगांव.27 नवंबर. (रमेश शर्मा)

advertisement

छत्तीसगढ़ के जशपुर सहित विभिन्न जिलों में चिटफंड का कारोबार से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाला आरोपी गुरूप्रीत सिंह को पत्थलगांव पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर ने पत्थलगांव में गुरूकृपा इन्फ्रा रियल्टी इंडिया लिमिटेड का कार्यालय खोल कर कम समय में भी रकम को

दोगुना करने का जाल फैलाया था. इस कंपनी के लुभावने वायदों मे उलझ कर अनेक लोगों ने अपने करोड़ों रुपये रकम जमा कराई थी. लेकिन जमाकर्ताओं की राशि लौटने से पहले ही इस कार्यालय पर ताला लगाकर सभी कर्मचारी फरार हो गये थे.
इस मामले में जब कुमेकेला गांव के कुछ जमाकर्ताओं ने पत्थलगांव थाना में ठगी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.


पुलिस ने बताया कि चिटफंड कंपनी के विरुद्ध ठगी का मामला दर्ज कर इसके डायरेक्टर की तलाश शुरू की गई थी.
जिसमें कंपनी का डायरेक्टर गुरप्रीत सिंह को कल दुर्ग जिले से गिरफ्तार किया गया.
पुलिस अधीक्षक ने बताया इस चिटफंड कंपनी ने जशपुर, जांजगीर और रायपुर जिलों में 7 सौ से अधिक जमाकर्ताओं से करोड़ों रुपये की ठगी की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING