Advertisement Carousel
Uncategorized

गैंगरेप मामले में फरार आरोपी फंस गया शिकारियों के जाल में…खेत में लगाए करेंट की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत…

रायगढ़..बहुचर्चित पुसौर गैंगरेप मामले में फरार चल रहे एक कथित आरोपी की शिकारियों द्वारा लगाए करेंट की जद में आने से घटनास्थल पर ही हौलनाक मौत हो गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक मकतूल पुसौर थाना क्षेत्र के कसाई पाली गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। सूत्रों की माने तो मृतक का इनवॉलमेंट पुसौर गैंगरैप में था और घटना के बाद से युवक फरार चल रहा था।युवक की मृत्यु चांटीपाली गांव के आगे स्थित सरायपाली(ओडिशा) में हुई है।सरायपाली मृतक का मामा गांव बताया जा रहा है।जहां घटना के बाद से युवक छुपा हुआ था।
बहरहाल घटनास्थल ओडिशा में होने की वजह से ओडिशा पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।वहीं पुसौर पुलिस भी मामले की छानबीन कर रही है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING