Advertisement Carousel
Uncategorized

पीड़िता परिवार से सार्वजनिक मुलाकात कर पहचान उजागर कर कांग्रेस ने की ओछी राजनीति :- पूनम सोलंकी….महिलाओ से जुड़े मामले में कांग्रेस पर असंवेदनशील होने का आरोप लगाया….

advertisement

रायगढ़ :- पुसौर गैंगरेप के मामले में पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पहचान उजागर करने के मामले में नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी ने गहरी आपत्ति जताते हुए इसे कांग्रेस की ओछी राजनीति करार दिया । नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी ने कहा कांग्रेस के नेता मीडिया के साथ पीड़िता के निवास स्थान जाकर पीड़ित परिवार की पहचान सार्वजनिक की है। कांग्रेस की इस कृत्य के लिए महिलाए कभी माफ नहीं करेगी। ऐसे संवेदनशील मामलो में पीड़ित परिवार की पहचान सार्वजनिक ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जाता है ताकि पीड़ित परिवार को भविष्य मे किसी प्रकार की जोखिम ना उठाना पड़े । पीड़िता के गृह ग्राम जाकर कांग्रेस ने पीड़ित परिवार की पहचान सार्वजनिक कर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी से मुंह मोड़ा है इस कृत्य के लिए जनता उन्हें माफ नही करेगी। कांग्रेस के इस कृत्य को नियमों का उलंघन निरूपित करते हुए भाजपा नेत्री पूनम सोलंकी के कहा ऐसे संवेदनशील मामलो में पीड़िता परिवार की पहचान सार्वजनिक ना हो यह हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है लेकिन कांग्रेस ने महिलाओ से जुड़े संवेदनशील मुद्दे में ओछी राजनीति से परहेज नहीं किया। कांग्रेस के द्वारा इस तरह से मुलाकात से पीड़ित परिवार की पहचान सार्वजनिक किए जाने से भविष्य में परिवार को नाना प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसकी जवाबदेही किस पर होगी। नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा महिलाओ से जुड़े मामले में कांग्रेस असंवेदनशील है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING