Advertisement Carousel
Uncategorized

जिंदल पॉवर की दबंगई…किसान की निजी भूमि पर जबरन बिछा रहे पाइप लाइन… हाईकोर्ट ने लगाया रोक…तहसीलदार और एसडीएम से नही मिली मदद तो पीड़ित ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा…

रायगढ़/तमनार…रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र में आज भी जिंदल पॉवर के अधिकारियों की दबंगई चल रही है।किसानों की जमीन छीनने के रोजाना नए हथकंडे इस उद्योग समूह के अधिकारियों के द्वारा अपनाए जा रहे हैं।जानकारी मिल रही है कि बिना विधिवत प्रक्रिया के किसान की भूमि पर जेपीएल के अधिकारियों ने जबरन पाईप लाईन बिछवा दिया।जिस पर माननीय उच्च न्यायालय ने रोक लगवाई है।
पूरा मामला तमनार के लिबरा का है।यहां जिंदल पॉवर लिमिटेड के द्वारा पाईप लाईन बिछाने का कार्य किया जा रहा है।बता दें की इसके लिए कोई भू अर्जन नहीं किया गया है।उद्योग समूह के द्वारा सीधे किसानों की जमीनों पर जबरन खुदाई करके पाइप लाइन बिछाया जा रहा है।खसरा नंबर 512/7,512/1ख,375/1ग और 379/1 पर भूस्वामी की सहमति के बगैर ही पाईप लाईन बिछाने का कार्य जेपीएल के द्वारा किया जा रहा था।इस पर भूस्वामी शंभू चौधरी ने आपत्ति जताई।भूस्वामी की आपत्ति के बाद भी जेपीएल द्वारा काम नही रोका गया।तब भूस्वामी शंभू चौधरी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया,हाईकोर्ट ने शंभू चौधरी की आपत्ति को सही मानते हुए,इस मामले की सुनवाई करते हुए स्थगन आदेश दिया है।

advertisement


बता दें की रायगढ़ जिले में प्रशासन नाम की कोई भी चीज नहीं है।इस मामले में पीड़ित शंभू चौधरी ने पहले तहसीलदार और एसडीएम को भी लिखित शिकायत करते हुए कहा था कि उनकी निजी भूमि पर जेपीएल के द्वारा बिना उनकी सहमति के पाईप लाईन बिछाया जा रहा है।लेकिन दोनो ही अधिकारियों ने उसकी शिकायत को तवज्जो नहीं दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING