Advertisement Carousel
Uncategorized

अरुण साव करेंगे रायगढ़़ जिले के भाजपा सदस्यता अभियान का शुरुआत

रायगढ़/दो सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हाथों भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर इस अभियान की शुरुआत किया गया, आज तीन सितंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के हाथों सदस्यता ग्रहण कर प्रदेश में इस अभियान का शुरुआत करेंगे इसी कड़ी में चार सितंबर को रायगढ़ जिले की भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे |

advertisement

सदस्यता अभियान की जानकारी देते हुए भाजपा सदस्यता अभियान के जिला संयोजक विकास केडिया ने बताया कि भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर जिले मे तीन लाख पच्चीस हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य प्रदेश से मिला है जिसे लेकर जिला, मंडल , शक्ति केंद्र, बुथ स्तर पर भी कार्यशालाएं हो गई और अब मंडल, शक्ति केंद्र,बूथ में प्रभारीयों की नियुक्तिया हो गयी है ,जिससे सदस्यता अभियान में तेजी आएगी साथ ही उन्होंने बताया कि प्रत्येक बुथों पर दो सौ सदस्य बनाना है ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌ इसके

अलावा मंत्री, सांसद, विधायक से लेकर अन्य सभी जनप्रतिनिधियों,पदाधिकारियों, मोर्चा प्रकोष्ठो को भी सदस्यता का लक्ष्य दिया गया है इस दौरान भाजपा के नेता व कार्यकर्ता घर घर जाकर संपर्क करेंगे। पार्टी की विचारधारा व डबल इंजन की केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां व उनके द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यों की जानकारी भी जनता को देंगे। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया है कि जिले को प्रदेश से प्राप्त लक्ष्य से अधिक सदस्य बनायेंगे |

सदस्यता अभियान के तहत चार तरीकों से नए सदस्य बनाए जाएंगे. पहला- मोबाइल नंबर 8800002024 पर मिस्ड कॉल देकर, दूसरा- क्यूआर कोड स्कैन करके, तीसरा- नमो ऐप के जरिए और चौथा- भाजपा की वेबसाइट के जरिए लोग पार्टी की सदस्यता ले सकेंगे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING