Advertisement Carousel
Uncategorized

जशपुर जिले में फ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना के लिए सांसद गोमती साय ने सदन उठाया प्रश्न


फरसाबहार। रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय ने शुक्रवार को लोकसभा में प्रश्न उठाते हुए मांग की। कि मैं अपने संसदीय क्षेत्र रायगढ़ ज़िला जशपुर के किसानों के सामने आने वाली परेशानियों की ओर आपका ध्यान आकर्षित कराना चाहती हूंमेरा संसदीय क्षेत्र आदिवासी किसान बाहुल्य क्षेत्र है यहां किसान बड़ी तादात में टमाटर, आलू और मिर्च की पैदावार करता है जशपुर जिले के विकास खंड पत्थलगांव, लुडेग ,  सन्नामनोरा व आसपास के अन्य क्षेत्र में बाज़ार उपलब्ध नहीं होने के कारण किसानों को अपनी पैदावार ओने पोने दाम में बेचनी पड़ती है। जिससे किसानों को उनकी पैदावार का लागत मूल्य भी नहीं मिल पाता है। इस कारण यहां का किसान बेहद गरीब और कर्जे में डूबा हुआ है। इस क्षेत्र में फ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना हो जाये तो यहां के किसानों को उनकी पैदावार का उचित मूल्य मिल सकता है। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी और जीवन जीने में बहुत सुधार होगा।अतः मैं आपके माध्यम से खाद्य प्रसंस्करण मंत्री जी से यह मांग करती हूं कि मेरे संसदीय क्षेत्र में तत्काल फ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाने के लिए पहल करें जिससे इस योजना का लाभ यहां के किसानों को मिल सके।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING