Advertisement Carousel
Uncategorized

नई दिल्ली में पुरस्कृत हुए शिक्षाविद् रामचन्द्र संस्कार स्कूल को भी मिला एवार्ड भारत सरकार के उद्योग मंत्री चिराग पासवान रहे मौजूद

रायगढ़। जिले की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल एवं उसके डायरेक्टर रामचन्द्र शर्मा को नेशनल स्कूल एवार्ड से दिल्ली में सम्मानित किया गया। संस्था की प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा ने बताया कि नेशनल स्कूल एवार्ड संस्था के द्वारा पूरे देश से पंजीयन चाहा गया था जिसमें 1000 से अधिक स्कूलों ने पंजीयन किया था। पूरे देश से अलग-अलग केटेगरी में 100 से अधिक स्कूलों को सम्मानित किया गया साथ ही 50 से अधिक शिक्षाविद् को सम्मानित किया गया। इसमें संस्कार पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर रामचन्द्र शर्मा को उनके द्वारा विद्यार्थियों के हित में किए जा रहे व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम, बच्चों को नेतृत्व सीखाने एवं सामाजिक बनाने के लिए किए जा रहे सामाजिक सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद कार्यक्रम, सामाजिक कार्यक्रम के बहाने शिक्षा में सुधार आदि के लिए श्रेष्ठ शिक्षाविद् के रूप में सम्मानित किया गया। इसी तरह श्रेष्ठ स्कूल के रूप में संस्कार पब्लिक स्कूल के द्वारा अपनाए गए विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक आदि कार्यक्रम के लिए श्रीमती रश्मि शर्मा के द्वारा संस्कार पब्लिक स्कूल का सम्मान ग्रहण किया गया। नई दिल्ली के द्वारका 13 में स्थित फाईव स्टार होटल रेडिसन ब्लू में हुए इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारत सरकार के केबिनेट मंत्री चिराग पासवान मुख्य अतिथि के रूप में, नागालैंड के उच्च शिक्षामंत्री तेमजिन इमना अलॉन्ग लाँगकुमेर तथा बिहार जमोई के सांसद अरूण भारती विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अनेक शैक्षणिक तकनीक सीखने वाले ईवेंट हुए जिसमें अनेक नई-नई तकनीक को बताया गया। डायरेक्टर रामचन्द्र शर्मा ने बाईट देते हुए कहा कि इस प्रकार का आयोजन तारीफे काबिल है। इस तरह से पूरे देश भर के स्कूल एवं शिक्षाविद् के बीच सम्मानित किये जाने से हमारा उत्साहवर्धन होता है। इस पुरस्कार से हमें हिम्मत मिली है। हम भविष्य में भी बेहतर का प्रयास करते रहेंगे। नेशनल स्कूल अवार्ड संस्था को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम के दौरान संस्कार स्कूल के डायरेक्टर रामचन्द्र शर्मा एवं प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा मौजूद रहे। संस्कार स्कूल की इस शानदार सफलता एवं प्रसिद्ध मोटिवेटर रामचन्द्र शर्मा के सम्मानित होने पर मित्रगण, पालकगण, शिक्षकगण, विद्यार्थियों आदि ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बधाई दी है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING