Advertisement Carousel
Uncategorized

संस्कार स्कूल की छात्रा खूशबू बनी चाटेंड एकाउटेंट माता पिता की इच्छा का रखा मान

रायगढ़। शहर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल में शिक्षा के क्षेत्र ेमें परचम लहराते हुए सफलता पाई। जिसमें उसकी छात्रा खूशबू बत्रा सीए बनने में सफल हुई। संस्था के मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि खूशबू प्रारंभ से ही मेघावी छात्रा के रूप में अध्ययनरत रही। शुरूआत से लेकर कक्षा 12वीं तक उसने पढ़ाई के क्षेत्र में सफलता पाई। खूशबू शहर की प्रतिष्ठित फर्म रतन ट्रेडिंग कंपनी के संचालक रतन लाल बत्रा एवं सीमा बत्रा की सुपुत्री है। खूशबू की माँ सीमा बत्रा उसे चार्टेड एकाउंटेंट बनते हुए देखना चाहती थी। लेकिन खूशबू की माताश्री का असमय ही देहांत हो गया। ऐसे में खूशबू अपनी माता का सपना पूरा करने के लिए और जीतोड़ मेहनत कर सीए बनने में सफलता पाई तथा अपनी माता स्व. सीमा बत्रा का सपना पूरा किया। पिता रतनलाल बत्रा ने खूशबू की सफलता में संस्कार पब्लिक स्कूल के शैक्षणिक माहौल, खूशबू की लगन और उसकी माता के आशीर्वाद को श्रेय दिया है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING