Advertisement Carousel
Uncategorized

श्री वैष्णव संगीत महाविद्यालय के परीक्षा परिणाम घोषित वर्ष 2024/25 हेतु आवेदन 30 सितंबर तक

रायगढ़/प्रयाग संगीत समिति इलाहाबाद द्वारा संचालित सांगीतिक परीक्षा 2023 24 में राजापारा स्थित नगर के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त एवं घरानेदार शिक्षा हेतु प्रसिद्ध संस्था वैष्णव संगीत महाविद्यालय केंद्र क्रमांक एमपी/ 76 के परीक्षा परिणाम घोषित किया जा चुके हैं , एवं अंकसूची का वितरण कार्यालय द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है ,अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथक नर्तक एवं गुरु शरद वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि जुलाई 2024 में संपन्न हुए उक्त परीक्षा में

advertisement

महाविद्यालय से गायन के 85, गिटार के 2 ,सिंथेसाइजर के 11, तबला के 29, भाव संगीत के 01, कथक नृत्य के 227, भरतनाट्यम के 47, ओडीसी के 04 परीक्षार्थी सहित कुल 406 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया, विगत 52 वर्षों से निरंतर संचालित नृत्य संगीत के क्षेत्र में अग्रणी संस्था वैष्णव संगीत

महाविद्यालय में अगले वर्ष सत्र 2024/25 हेतु शास्त्रीय गायन, नजरूल संगीत,भाव संगीत ,तबला ,गिटार सिंथेसाइजर ,बांसुरी,तंत्रवाद्य कथक,भरतनाट्यम,ओडिसी सहित 16 विधाओं में नवीन आवेदन 15 सितंबर से 30 सितंबर के मध्य भरे जाएंगे अधिक जानकारी हेतु कार्यालय वैष्णव संगीत महाविद्यालय राजापारा अथवा मोबाइल नंबर 78793 69295 से संपर्क किया जा सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING