Advertisement Carousel
Uncategorized

भाजपा के लिए परिवार का विस्तार है सदस्यता अभियान:- अरुणधर दीवान….युवा मोर्चा के तत्वाधान में सदस्यता अभियान 2024 की कार्यशाला संपन्न

advertisement

रायगढ़ :- भाजपा के लिए सदस्यता अभियान परिवार की विस्तार की तरह है । उक्त बाते
जिला भाजपा कार्यालय में जिला युवा मोर्चा के तत्वाधान में आयोजित सदस्यता अभियान को लेकर आजोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि की आसंदी से जिला महामंत्री अरुणधर दीवान ने कही। इस दौरान जिला सदस्यता प्रभारी विकास केडिया जिला उपाध्यक्ष नरेश पंडा की मौजूदगी रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनायक पटनायक एवम कार्यक्रम का संचालन जिला प्रभारी सदस्यता अभियान युवा मोर्चा जगन्नाथ प्रधान ने किया। जगन्नाथ प्रधान ने कहा भाजपा सदस्यता अभियान के तहत सभी लोगो से संपर्क करेगी। कार्यशाला के दौरान प्रदेश युवा मोर्चा से बनी जिला की टोली के सदस्य एवं सभी मंडलो के अध्यक्षों की मौजूदगी भी रही।
सदस्यता को लेकर वरिष्ठ जनों ने युवा मोर्चा के साथियों के लिए एक लक्ष्य भी निर्धारित किया साथ ही विधानसभा मंडल शक्ति केंद्र एवं पोलिंग बूथ में भी टोली बनाने का सुझाव दिया जिला उपाध्यक्ष एवं सदस्यता अभियान के जिला सह प्रभारी युवा मोर्चा अतुल शर्मा ने कार्यक्रम के समाप्ति की घोषणा करते हुए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING