Advertisement Carousel
Uncategorized

मदन मोहन मालवीय भोजपुरी समाज ने सीएम और वित्त मंत्री को ज्ञापन सौंपा…

रायगढ़। भोजपुरी समाज के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह ने आज पंडित मदन मोहन मालवीय भोजपुरी समाज के लिये सामुदायिक भवन निर्माण हेतु जमीन आबंटन करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चैधरी को ज्ञापन सौंपा है।
वित्त मंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह ने लिखा है कि रायगढ़ जिले में भारी संख्या में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखण्ड के लोग कई वर्षों से रहते हैं। जिनका रायगढ़ में एक संगठन है जो पंड़ित मदन मोहन मालवीय मोजपुरी समाज के नाम से संचालित सामाजिक गैर राजनितिक संस्था है। भोजपुरी समाज के सुख-दुख में सहयोग हेतु सकल्पित है। समाज के लोगों के लोगों के लंबे समय से मांग है कि उन्हें समाज के लिये धर्मशाला हेतु भूमि आबंटित की जाए, ताकि धर्मशाला बनने के पश्चात कई सामाजिक कार्यक्रम वहां पर संपन्न हो सके। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि संस्था में पूर्व में जो जमीन देखा था वो भूमि का नक्शा में अंकित है अतः उसके स्थान पर खसरा नंबर 127,1 स्थान गाम अमलीभौना पटवारी हल्का नं. 0.405 हे. रकबा 7500 वर्गफुट है जिससे संबंधित दस्तावेज आवेदन के साथ सलग्न है एवं इस संबंध में सारे विभाग के एनओसी फाईल कलेक्टर के पास है। भोजपुरी समाज के अध्यक्ष पिंटू सिंह ने समाज के अन्य लोगों के साथ मिलकर आज वित्ती मंत्री व रायगढ़ विधायक ओपी चैधरी को समाज के लिये सामुदायिक भवन निर्माण हेतु जमीन को आबंटित्त करने की मांग की है।
भोजपुरी समाज के अध्यक्ष पिंटू सिंह ने बताया कि दो बार कलेक्टर से मिलकर इस बाबत चर्चा भी की जा चुकी है। लेकिन इसके बावजूद आज तलक उन्हें सामुदायिक भवन के लिये जमीन मुहैया नही हो पाया है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING