Advertisement Carousel
Uncategorized

तमनार अंचल के मेधावी युवाओं को अदाणी फाउंडेशन ने प्रदान की एकलव्य छात्रवृत्ति योजना….विगत दो वर्षों में 17 लाख से अधिक राशि की छात्रवृत्ति से अंचल के 63 युवाओं को मिला लाभ युवाओं को रोजगरोन्मुखी पाठ्यक्रमों के लिए मिल रही विशेष वित्तीय सहायता

advertisement

रायगढ़ / तमनार; जिले के तमनार ब्लॉक में अदाणी फाउंडेशन की एकलव्य छात्रवृत्ति योजना स्थानीय युवाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। मंगलवार को ढोलनारा गांव के अदाणी कार्यालय परिसर में गारे पेल्मा 2 एवं 3 कोयला खदान के आस पास के कुल 26 गांवों के मेधावी आदिवासी विद्यार्थियों को उनके रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों के लिए प्रोत्साहित करने के लिए एकलव्य छात्रवृत्ति प्रदान की गई। अदाणी फाउंडेशन द्वारा इन विद्यार्थियों के कॉलेज / संस्थान के नाम से कुल 10.74 लाख राशि का डिमांड ड्राफ्ट जारी किया गया, जिसमें विद्यार्थियों का छात्रावास शुल्क भी शामिल था।

शैक्षिक सत्र 2024-25 में जिन युवाओं को छात्रवृति के लिए चयनित किया गया, उनमें ग्राम मिलूपारा से दो, करवाही से चार, खम्हरिया से पांच, बजरमुड़ा से दो, रोडोपाली से दो, चितवाही से चार, कुंजेमुरा से पांच, डोलेसरा से दो, बांधापाली पाता से तीन, सारसमाल से दो और जरीडीह से एक समेत कुल 35 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। अदाणी फाउंडेशन की इस पहल से उनके अभिभावकों को शिक्षा शुल्क में आर्थिक सहयोग व अध्ययनरत शिक्षा में प्रोत्साहन प्राप्त होगा। एकलव्य छात्रवृत्ति योजना विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य को संवारने में मददगार साबित होगी।

दरअसल, अदाणी फाउंडेशन द्वारा एकलव्य छत्रवृत्ति योजना की शुरुआत गत वर्ष की गई थी, जिसका उद्देश्य तमनार ब्लॉक के ऐसे मेधावी आदिवासी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान करना है, जिन्होंने इंजीनिरिंग, पॉलिटेक्निक, कम्प्यूटर, नर्सिंग, माइनिंग, एमबीबीएस, फार्मेसी और मैनेजमेन्ट जैसे पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया, लेकिन उन्हें संस्थानों के शुल्क देने में कठिनाई हो रही थी। फाउंडेशन ने गतवर्ष 2023-24 के दौरान 28 विद्यार्थियों को कुल 6.42 लाख रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की थी।

कार्यक्रम के दौरान अदाणी फाउंडेशन द्वारा सभी विद्यार्थियों के अभिभावकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान समारोह में सभी ग्रामों के सरपंच, उपसरपंच तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। साथ ही साथ अदाणी इंटरप्राइजेज लिमिटेड तमनार के क्लस्टर हेड मुकेश कुमार, माइंस हेड बिपिन कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, महाजेन्को के कार्यकारी निदेशक डॉ. नितिन वाघ, सब डिविजनल मजिस्ट्रेट रमेश कुमार मोर, तहसीलदार ऋचा सिंह, महाजेन्को के एडवाजर खोपरागड़े तथा अदाणी ग्रुप के सभी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

अदाणी समूह के अदाणी फाउंडेशन द्वारा रायगढ़ जिले के तमनार और पुसौर प्रखण्ड में ग्रामीण ढांचागत विकास में किए गए प्रयास ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाने, टिकाऊ प्रथा को बढ़ावा देने और पूरे अंचल में समावेशी विकास की एक प्रभावी पहल है। इसके साथ ही अंचल में शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका विकास और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र में औद्योगिक और संरचनात्मक ढांचागत स्थिरता को बढ़ाने में मदद तो मिल ही रही है, साथ ही इन कार्यों ने समाज में भी विभिन्न स्तरों पर लोगों को प्रभावित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING