Advertisement Carousel
Uncategorized

संजय एनआर होंगे अग्रसेन जयंती समारोह बिल्हा में मुख्य अतिथि

बिल्हा: रायगढ़ के प्रतिष्ठित समाजसेवी और युवा उद्योगपति, एन. आर. इस्पात एण्ड पावर प्रा. लि. के चेयरमैन संजय अग्रवाल 3 अक्टूबर, गुरुवार को श्री अग्रवाल सेवा समिति द्वारा आयोजित श्री अग्रसेन जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। यह आयोजन श्री अग्रसेन भवन, बिल्हा में होगा। समिति के अध्यक्ष, सी.ए. राजेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि संजय अग्रवाल का समाज के प्रति समर्पण और उनके प्रगतिशील विचार सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी उपस्थिति से समारोह की गरिमा में और वृद्धि होगी।

advertisement

समिति के सचिव, मनोज मंगल ने संजय अग्रवाल के अनुभव और मार्गदर्शन की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि यह समाज को नई दिशा देने में सहायक होगा। बलदेव अग्रवाल, प्रमुख कार्यकारी अध्यक्ष, ने जानकारी दी कि इस विशेष अवसर पर सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज के विकास और प्रगति को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में कई सम्मानित गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति भी सुनिश्चित की गई है, जो इस समारोह का हिस्सा बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING