Advertisement Carousel
Uncategorized

साइबर सुरक्षा पर आधारित रैप सॉन्ग “जागरूक हो जाओ” सोशल मीडिया पर बना सनसनी….दो दिनों में एक लाख से अधिक लोगों ने गाने को सुना

रायगढ़:प्रदेश में बढ़ते *साइबर फ्रॉड* को रोकने के लिए पुलिस मुख्यालय के निर्देशन पर *साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा* चलाया जा रहा है, जो 5 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2024 तक जारी रहेगा। इस अभियान के तहत *रायगढ़ पुलिस* और *हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन* ने मिलकर जन जागरूकता के उद्देश्य से एक अनूठा रैप सॉन्ग “*जागरूक हो जाओ*” तैयार किया है, जिसे युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रियता मिल रही है।

14 अक्टूबर 2024 को इस रैप सॉन्ग का विमोचन बिलासपुर रेंज आईजी डॉ. संजीव शुक्ला ने एक भव्य कार्यक्रम में किया। इसके बाद से ही यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। मात्र दो दिनों में इसे 1,31,000 से अधिक लोगों ने सुना और सराहा। जनप्रतिनिधियों, पुलिस अधिकारियों ने इस गाने को वर्तमान समय के अनुसार बनाया गया बेहद आकर्षक और जागरूक सॉन्ग बताएं । वही देश और प्रदेश के कला से जुड़ी हस्तियां और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ने इस सॉन्ग को न सिर्फ मनोरंजन प्रदान करने वाला, बल्कि साइबर अपराध से सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का काम भी कर रहा है, बताए।

advertisement

इस रैप सॉन्ग को डिजी रील्स एडं फिल्म प्रोडक्शन द्वारा तैयार किया गया है, और इसे रायगढ़ पुलिस के ऑफिशल इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया गया है। आप भी इस गाने को सुन सकते हैं और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अपना योगदान दे सकते हैं।

सुनने के लिए लिंक:
इंस्टाग्राम पर रैप सॉन्ग देखें

आप भी इस गाने को सुनें, अपनी प्रतिक्रिया दें और इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें ताकि अधिक से अधिक लोग साइबर अपराधों से सुरक्षित रह सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING