Advertisement Carousel
Uncategorized

रतनपुर के बाद अब रायगढ़ में भी चर्च को तोड़ने की मांग उठी…मोहल्लेवासियों ने आयुक्त और एसडीएम को सौंपा ज्ञापन..पढ़िए पूरी ख़बर..

रायगढ़…कल वार्ड नंबर 33 गांधी नगर में धर्मांतरण को लेकर हुए बवाल के बाद वहां के निवासियों ने मोहल्ले में बने चर्च को तोड़ने की मांग प्रशासन से की है।बता दें कि गांधीनगर में बीते कुछ बरसों से एक मकान में मसीही समाज के लोगों के द्वारा प्रार्थना करवाया जा रहा था।जिसमे उस मोहल्ले के हिंदू परिवारों का भी आना जाना था।मोहल्ले वासियों को इस बात से आपत्ति थी।वहां के लोगों का आरोप है कि उस कथित चर्च में ओडिशा का पादरी साउल नागा अपने समाज के लोगों के साथ मिलकर प्रार्थना की आड़ में हिंदुओं को प्रलोभन देकर उनका धर्मांतरण करवा रहा है।इसी बात को लेकर कल

advertisement

हिंदू संगठनों के साथ मोहल्लेवासियों ने वहां चल रही प्रार्थना का विरोध किया था।जिसके बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।इधर अब मोहल्लेवासियों ने वहां बने कथित चर्च को तोड़ने की मांग प्रशासन से की है।आरोप है की नजूल की भूमि पर बिना प्रशासनिक अनुमति के अवैध रूप से चर्च बनाकर संचालन किया जा रहा था।मोहल्लेवासियों ने आज नगर निगम आयुक्त और एसडीएम को ज्ञापन देकर चर्च को तोड़ने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING