Advertisement Carousel
Uncategorized

अवैध शराब तस्करों पर जूटमिल पुलिस का शिकंजा, शराब रेड की दो कार्रवाई में 02 आरोपियों से 58 पाव शराब और स्कूटी बरामद

रायगढ़* । अवैध शराब के कारोबार पर सख्ती दिखाते हुए जूटमिल पुलिस ने 17 नवंबर को दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 58 पाव देशी शराब और एक स्कूटी जब्त की। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई, जिसमें सावित्री नगर और दुर्गा चौक इलाके में छापेमारी कर तस्करों की धरपकड़ की गई। पहली कार्रवाई में सावित्री नगर मेनरोड पर *महादेव चौहान पिता हरिशंकर चौहान उम्र 46 वर्ष निवासी बजरंगपारा निगम कालोनी जूटमिल* को पकड़ा गया, जिसके पास से 10 पाव प्लेन और 18 पाव मसाला देशी शराब (5.040 लीटर) बरामद की गई।


वहीं, दूसरी कार्रवाई में दुर्गा चौक के पास स्कूटी (CG 13 AT 8424) से *विजय टंडन पिता आंनद कुमार टंडन उम्र 38 वर्ष निवासी कयाघाट वार्ड क्र. 29 जूटमिल* को गिरफ्तार किया गया। उसकी स्कूटी की डिक्की से 30 पाव देशी शराब (5.400 लीटर) जब्त हुई। दोनों आरोपियों ने शराब को अवैध रूप से बेचने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपियों पर आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक मोहन भारद्वाज के साथ हमराह स्टाफ प्रधान आरक्षक सतीश पाठक, खीरेन्द्र जलतारे, आरक्षक तरुण महिलाने, सुशील यादव, जितेश चौहान और नरेश रजत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब तस्करों के हौसले पस्त हुए हैं और स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की है। पुलिस ने साफ किया है कि अवैध गतिविधियों पर यह सख्ती लगातार जारी रहेगी।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING