Advertisement Carousel
Uncategorized

ओ पी जिंदल मार्ग के कायाकल्प हेतु कलेक्टर से मिले महामंत्री शाखा यादव

रायगढ़ / जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री शाखा यादव ने रायगढ़ के सत्तीगुड़ी चौक से होते हुए ढिमरापुर चौक तक सड़क निर्माण व विद्युत पोल लगाने के कलेक्टर से मुलाकात कर ज्ञापन देते हुए आग्रह किया जिस पर जिला कलेक्टर भीम सिंह ने कार्यवाही हेतु आश्वासन दिया है।
रायगढ़ के सत्तीगुड़ी चौक से होते हुए ढिमरापुर चौक तक सड़क वर्तमान में गड्ढे व जर्जर हो चुके है आवागमन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वही विद्युत पोल व लाइट की ब्यवस्था भी चरमरा चुकी है दुर्घटनाओं में दिन ब दिन वृद्धि हो रही है
चूंकि रायगढ़ के सत्तीगुड़ी चौक से होते हुए ढिमरापुर चौक तक के मार्ग का नामकरण स्व ओमप्रकाश जिंदल मार्ग रखा गया है जिसके रखरखाव और आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु विगत दिनों महापौर जानकी काटजू ने निर्देश पर निगम आयुक्त द्वारा जिंदल स्टील एंड पा लिमिटेड को पत्र के माध्यम से उक्त मार्ग के जीर्णोद्धार और रखरखाव तथा आवश्यकतानुसार कार्य करने आदेशित भी किया गया है।
उसी परिपेक्ष्य में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री शाखा यादव ने जिले के कलेक्टर भीमसिंह से मुलाकात कर उक्त मार्ग के निर्माण कार्य एवं विद्युत पोल लगाकर मार्ग को जल्द से जल्द व्यवस्थित कराने मांग की है कलेक्टर ने जल्द कार्यवाही करने आश्वासन दिया है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING