Advertisement Carousel
Uncategorized

कबीर चौक पर झगड़ा, विवाद करने वाले युवक पर जूटमिल पुलिस ने की कार्रवाई, गिरफ्तार कर भेजा हवालात

रायगढ़ । बीती रात कबीर चौक पर हुए विवाद पर जूटमिल पुलिस ने तत्पर कार्रवाई करते हुए तनाव उत्पन्न करने वाले युवक बंटी पांडे को गिरफ्तार किया। घटना उस समय हुई जब बंटी पांडे, सवारियों को जबरन अपने ऑटो में बैठाने की कोशिश कर रहा था।
मामला तब बढ़ा जब बालाघाट, एमपी निवासी मिथुन लिलारे (33 साल) ने शिकायत की कि वे करीब 20-25 लोगों के साथ, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे, चंद्रपुर मंदिर दर्शन कर कोसमनारा बाबाघाम दर्शन के लिए जा रहे थे। कबीर चौंक पर बंटी पांडे ने उनके साथ गाली-गलौज और जोर-जबरदस्ती की।
पेट्रोलिंग पर मौजूद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी पुलिस को देखते ही भागने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और थाने ले आई।
थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि बंटी पांडे पुलिस की मौजूदगी में भी गवाहों के सामने गाली-गलौज और झगड़े पर उतारू था। इस व्यवहार को गंभीरता से लेते हुए अनावेदक बंटी पाण्डे पिता राजू पाण्डे 23 साल निवासी कबीर चौंक जूटमिल पर प्रतिबंधक धारा 170, 126, 135(3) BNSS के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की सूचना तत्काल दें।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING