Advertisement Carousel
Uncategorized

एपेक्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग, रायगढ़ में फ्रेशर्स पार्टी और क्रिसमस सेलिब्रेशन का आयोजन

रायगढ़/दिनांक 20 दिसंबर 2024 को एपेक्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग, रायगढ़ में शाम 7 बजे फ्रेशर्स पार्टी और क्रिसमस पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों का स्वागत गाने, नृत्य, परिचय और खेलों के माध्यम से किया। वहीं, नए जूनियर छात्रों ने भी इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

advertisement

क्रिसमस सेलिब्रेशन के दौरान बच्चों ने ईसा मसीह के जन्म की कहानी को एक मनमोहक नाटिका (स्किट) के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में डॉ. मनोज गोयल और डॉ. रश्मि गोयल, निदेशक, एपेक्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग, प्रिंसिपल और सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

छात्रों ने इस कार्यक्रम में अत्यंत उत्साह और जोश के साथ भाग लिया और इसे पूरी तरह सफल बनाया।

एपेक्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग में केवल शैक्षणिक गतिविधियों पर ही नहीं, बल्कि सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है, ताकि छात्रों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING