Advertisement Carousel
Uncategorized

छत्तीसगढ़ शाकंभरी बोर्ड अध्यक्ष राम कुमार पटेल ने ली कृषक चौपाल, कहा उद्यानिकी कृषकों को अधिक से अधिक विभागीय योजनाओं का लाभ दें

रायगढ़ / छत्तीसगढ़ शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) रायगढ़ प्रवास पर रहे । प्रवास के दौरान ग्राम पतरापाली में आयोजित कृषक चौपाल में उद्यानिकी कृषकों से भेंट की गई तथा विभागीय योजनाओं से होने वाले लाभ पर चर्चा की गई । कृषक चौपाल में सहायक संचालक उद्यान डॉ. कमलेश दीवान द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई तथा कृषकों को धान के बदले अन्य फसलों की खेती हेतु हेतु शासन के योजना राजीव गांधी किसान न्याय योजना की जानकारी प्रदान की है । कृषक चौपाल में सरपंच श्री छेदी लाल राठिया एवं सचिव श्री रवि जायसवाल के साथ अन्य कृषक भी मौजूद रहे।

advertisement


कृषक चौपाल के पश्चात अध्यक्ष महोदय, सरपंच श्री छेदी लाल राठिया एवं उद्यानिकी अधिकारियों द्वारा ग्राम पतरापाली के गोठान का भी निरीक्षण किया गया । जिसमें सामुदायिक बाड़ी की गतिविधि प्याज,पत्तेदार सब्जी, मटर की खेती को देखकर अध्यक्ष महोदय द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई तथा साग सब्जी उत्पादन के स्वयं के अनुभव भी साझा किया गया । शासन के विभिन्न योजनाओं के फील्डस्तर पर क्रियान्वयन पर विशेष जोर देते हुए अध्यक्ष महोदय द्वारा उद्यानिकी विभाग के योजनाओं से लाभान्वित किसानों के प्रक्षेत्र पर भेंट कर शासन की योजनाओं से हुए लाभ प्राप्त अनुदान की जानकारी ली । किसानों द्वारा ले जा रहे फसल टमाटर, करेला, खरबूज, तरबूज पर राष्ट्रीय बागवानी मिशन अंतर्गत किसान अनुदान का भुगतान किसानों के खाते में सीधा करने पर अत्यंत हर्ष व्यक्त करते हुए विभाग के कार्यों की सराहना की गई। अध्यक्ष महोदय द्वारा कृषक श्री तेल से सिंह राठिया के राष्ट्रीय बागवानी मिशन अंतर्गत निर्मित पक्का पैक हाउस का भी निरीक्षण किया गया । प्रवास के दौरान अध्यक्ष महोदय द्वारा सभी कृषकों से अपील की गई कि वे अपने जीवन के स्तर को सुधारते हुए अन्य लोगों के लिए रोजगार का सृजन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING