Advertisement Carousel
Uncategorized

₹18.96 लाख के सरिया गबन मामले में आरोपी गिरफ्तार, 35 टन सरिया जप्त

31 दिसंबर, रायगढ़ ।थाना पूंजीपथरा पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए ₹18,96,968 मूल्य के 35.020 मैट्रिक टन सरिया गबन मामले के आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले का विवरण:
दिनांक 10.11.2024 को रिपोर्टकर्ता दीपक बंसल (पिता: अरुण कुमार बंसल, उम्र: 27 वर्ष, निवासी: सेक्टर-14, हिसार, हरियाणा) ने थाना पूंजीपथरा में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि दिनांक 18.10.2024 को रायगढ़ इस्पात एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड, देलारी से ट्रक (क्रमांक CG 10 BM 1833) में 35.020 मैट्रिक टन सरिया लोड कर हरियाणा के हिसार स्थित “सुगम एसोसिएट्स” के लिए रवाना किया गया था। ट्रक चालक मुकेश साहू द्वारा सरिया गंतव्य स्थान पर नहीं पहुंचाया गया। रिपोर्टकर्ता द्वारा ट्रक चालक से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। ट्रक के अन्यत्र बेच दिए जाने की आशंका में अपराध क्रमांक 249/2024 धारा 316(3) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।

advertisement

पुलिस की कार्रवाई, जांच और बरामदगी:
एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन व एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, डीएसपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर निरीक्षक राकेश मिश्रा, थाना प्रभारी पूंजीपथरा द्वारा आरोपित तत्काल कार्यवाही करते हुए दिनांक 11.11.2024 को पुलिस ने ग्राम गेरवानी स्थित महुआ ढाबा के पास जंगल में ट्रक (क्रमांक CG 10 BM 1833) बरामद किया। ट्रक में लोड 35 मैट्रिक टन सरिया को सुरक्षित जप्त कर लिया गया। मौके पर चालक उपस्थित नहीं था, जिसकी तलाश की जा रही थी कि कल दिनांक 29.12.2024 को मुखबीर की सूचना पर पूंजीपथरा पुलिस ने आरोपी के निवास स्थान ग्राम बिजही, थाना ब्यौहारी, जिला शहडोल, मध्य प्रदेश पर दबिश दी और आरोपी मुकेश साहू (पिता: श्रीराम मनोहर साहू, उम्र: 25 वर्ष) को हिरासत में लिया गया, पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। दिनांक 31.12.2024 को सुबह 11:30 बजे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस की तत्परता और कुशल विवेचना के चलते मामला सुलझा लिया गया। रायगढ़ पुलिस की अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING