Advertisement Carousel
Uncategorized

रामदास द्रौपदी फाउंडेशन द्वारा सराईपाली में किया गया पौधरोपण….


रायगढ़ – जिले के विकासखण्ड तमनार अन्तर्गत ग्राम सराईपाली के शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक शाला में रामदास द्रौपदी फाउंडेशन द्वारा छः फुट से ऊपर के दर्जनों पौधे रोपित किए गए। वृक्षारोपण के इस कार्यक्रम में विद्यालय परिवार से प्रभारी प्राचार्य हितेश कुमार देवांगन, व्याख्याता सालिक राम सिदार, व्याख्याता अंजना टोप्पो, व्याख्याता कुंतल श्रीवास्तव, व्याख्याता एकता साहू, व्याख्याता प्रियंका पण्डा, व्याख्याता गीता सिंह मरकाम, व्याख्याता जयनंद साय पैंकरा, व्याख्याता प्यारी लाल पटेल, व्याख्याता स्वर्ण लता मिंज, व्याख्याता अश्विनी पटेल, व्यायाम शिक्षक चन्द्रमणी गुप्ता, सहायक शिक्षक सरस्वती सिंह सिदार, सहायक शिक्षक अजय कुमार सरल, सहायक शिक्षक के. नंदा, नीलकुमार ठेठवार, मंगल प्रसाद पटेल, पूर्णिमा चौधरी, विनिता राठिया, वरुण राठिया सहित छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। इस अवसर पर प्रभारी प्रचार्य ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे समक्ष प्रदूषण की चुनौतियां हैं।

उन चुनौतियों का निर्माण हमारे द्वारा ही किया गया है और इसका निराकरण भी हमारे द्वारा ही किया जा सकता है। वह निराकरण पौधों को रोपित कर उन्हें वृक्षों में परिवर्तित करने की प्रक्रिया में निहित है। अतः रामदास द्रौपदी फाउंडेशन द्वारा चलाया जाने वाला पर्यावरण संरक्षण का अभियान समाज के लिए बहुत अधिक उपयोगी है। आज जहां एक ओर व्यक्ति वादी समाज का निर्माण हो रहा है। वहीं दूसरी ओर रामदास द्रौपदी फाउंडेशन द्वारा समाज की संरचना में स्वस्थ जीवन के लिए चलाए जाने वाला यह अभियान मुक्त कंठ से प्रशंसा योग्य कार्य है। व्यक्ति वादी समाज में संसाधनों का महत्त्व अधिक होता है। इसलिए उस सामाजिक प्रक्रिया के निर्माण के विरुद्ध चलना भी एक साहसिक कार्य है। अतः रामदास द्रौपदी फाउंडेशन द्वारा चलाए जाने वाले पर्यावरण संरक्षण के अभियान को हमारी अनंत शुभकामनाएं।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING